Pnb Pre Approved Personal Loan : सिर्फ 5 मिनट में 5 लाख तक लोन, PNB का ऑफर जानकर हैरान रह जाएंगे!

Published On: April 19, 2025
Follow Us
Pnb Pre Approved Personal Loan

Pnb Pre Approved Personal Loan : अगर आपको तुरंत पैसों की जरूरत है और आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं, तो PNB का Pre Approved Personal Loan आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस लोन में बिना ज्यादा कागजों के, तुरंत लोन मिल सकता है।

बैंक पहले से ही कुछ ग्राहकों को यह सुविधा देता है, जिनकी बैंकिंग हिस्ट्री अच्छी होती है। आपको बैंक से कोई कॉल या मैसेज आ सकता है जिसमें लिखा होगा कि आप इस लोन के लिए योग्य हैं। इसमें लोन की राशि और ब्याज दर पहले से तय होती है, जिससे प्रोसेस आसान हो जाता है।

आइए इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़े ताकि जरूरत पड़ने पर आप आसानी से लोन ले सके,

Pnb Pre Approved Personal Loan | PNB प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन लेने के बारे में जानकारी

सबसे पहले आपको बता दूँ की प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन एक ऐसा लोन होता है जो बैंक पहले से ही कुछ खास ग्राहकों को देने के लिए तैयार रखता है। इसका मतलब ये हुआ कि बैंक ने आपकी पुरानी बैंकिंग हिस्ट्री, आपके खाते में पैसे का लेन-देन और समय पर लोन चुकाने की आदत को देखकर पहले से तय कर लिया होता है कि आपको लोन देना है।

अगर आप PNB (पंजाब नेशनल बैंक) के ग्राहक हैं और आपकी बैंकिंग हिस्ट्री अच्छी है, तो बैंक आपको एक मैसेज, ईमेल या कॉल के जरिए बताता है कि आप इस लोन के लिए पहले से मंजूर हैं। आपको बस बैंक की शाखा में जाना होता है या मोबाइल ऐप से अप्लाई करना होता है। इसमें कागज़ी प्रक्रिया बहुत कम होती है और लोन तुरंत आपके खाते में आ सकता है।

आपके बैंकिंग हिस्ट्री और क्रेडिट हिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए आपको बैंक 10000 से 10 लाख तक लोन ऑफर कर सकता है जिसमे पर्सनल लोन, कार लोन, बाइक लोन, क्रेडिट कार्ड इत्यादि हो सकते है,

PNB प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन – एक नजर में

पॉइंट्सजानकारी
लोन का नामPNB प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन
कौन ले सकता हैPNB के चुने हुए ग्राहक जिनकी बैंकिंग हिस्ट्री अच्छी हो
कितना लोन मिल सकता है 10000 से 10 लाख या उससे ज़्यादा भी
भुगतान का समय 3 महीने से 84 महीनों तक
दस्तावेजबहुत कम, पहले से मंजूरी मिलने पर KYC ही काफी
प्रोसेसिंग समयबहुत तेज़, कुछ ही मिनटों में
ब्याज दरसालाना 12% से 18% के बीच में
लोन राशिग्राहक की प्रोफाइल पर निर्भर करती है
फायदातुरंत लोन, आसान प्रक्रिया, कोई गारंटी की जरूरत नहीं

PNB प्री अप्रूव्ड लोन के फायदे क्या हैं?

  1. जल्दी लोन मिलता है – इसमें ज्यादा समय नहीं लगता, लोन तुरंत मिल जाता है।
  2. कम कागज़ी काम – क्योंकि पहले से केवाईसी दस्तावेज बैंक के पास होते है इसलिए आपको आधार OTP के ज़रिए बस KYC को वेरीफाई करना होता है
  3. ब्याज दर पहले से तय होती है – आपको पहले से पता होता है कि कितना ब्याज लगेगा।
  4. विश्वास वाला लोन – बैंक सिर्फ उन्हीं को देता है जिन पर भरोसा होता है।

प्री-अप्रूव्ड लोन में इंतजार नहीं करना पड़ता, गारंटर या सिक्योरिटी की जरूरत नहीं होती, और यह प्रक्रिया बहुत आसान होती है। इस वजह से यह लोन बाकी सामान्य लोन से बेहतर माना जाता है,

ध्यान रखें – इस लोन को आप डायरेक्ट नहीं ले सकते है, अगर बैंक आपको ऑफर कर रही है तभी आपको पीएनबी से ये प्री अप्रूव्ड लोन मिल सकता है, अगर आपको कोई ऑफर नहीं मिला है तो आप डायरेक्ट आवेदन कर सकते है बैंक से जहाँ आपको इनकम प्रूफ के साथ केवाईसी करने की जरूरत होती है

इसे भी पढ़े 5000 सैलरी पर पर्सनल लोन : 25000 तक बस KYC करने पर घर बैठे, 100% सुरक्षित लोन!

PNB प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए योग्यता

आइए समझते है पीएनबी के इस प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए योग्यता क्या होनी जरूरी है ताकि आप आसानी से इस लोन को ले सके,

  1. ग्राहक का खाता PNB बैंक में होना चाहिए।
  2. खाते में नियमित लेन-देन होना चाहिए।
  3. ग्राहक की सिबिल स्कोर (क्रेडिट स्कोर) अच्छा होना चाहिए।
  4. पहले लिए गए लोन समय पर चुकाए गए हों।
  5. ग्राहक की आय (Income) स्थिर और नियमित होनी चाहिए।
  6. नौकरीपेशा, व्यवसायी या पेंशनधारी हो सकते हैं।
  7. मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना भी जरूरी है,

अगर आप इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप इस लोन के लिए योग्य हो सकते हैं।

PNB प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए दस्तावेज

पीएनबी के इस प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन को लेने के लिए आपको कोई भी फिजिकल डॉक्यूमेंट्स नहीं देने होते है, क्योंकि बैंक के पास पहले से आपके KYC डिटेल्स होते है, लेकिन फिर भी आप जरूर KYC करने के लिए डॉक्युमेंट्स के डिजिटल कॉपी रख सकते है,

  • पेनकार्ड
  • आधार कार्ड
  • ऑनलाइन सेल्फी

आधार OTP की मदद से आपको अपना KYC बस वेरीफाई करना होता है जिससे की आपको ये लोन आसानी से मिल सकता है,

इसे भी पढ़े 10000 Loan Without Income Proof : अब लोन मिलेगा बिना सैलरी स्लिप और बैंक स्टेटमेंट के – सिर्फ 5 मिनट में ₹10000!

PNB प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए जरूरी ब्याज और खर्च

यहाँ PNB प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन से जुड़ी ब्याज दर और खर्चों की जानकारी आसान हिंदी में दी गई है:

  • ब्याज दर: 11.10% से शुरू होकर 14.10% प्रति वर्ष तक, जो आपके CIBIL स्कोर और प्रोफाइल पर निर्भर करती है।
  • प्रोसेसिंग शुल्क: लोन राशि का 0.50% (कम से कम ₹500) + GST।
  • डॉक्युमेंटेशन शुल्क: ₹270 (₹2 लाख तक के लोन पर) और ₹450 (₹2 लाख से अधिक के लोन पर)।
  • लेट पेमेंट पेनल्टी: EMI समय पर ना चुकाने पर 2% अतिरिक्त ब्याज जुड़ सकता है।
  • प्री-पेमेंट शुल्क: नहीं लिया जाता, आप लोन समय से पहले भी चुका सकते हैं।
  • जीएसटी : आपको यहाँ लोन के लिए 18% का जीएसटी देना होगा लोन के लिए होने वाले सभी खर्चों पर

अच्छी बात है कि किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क आपको यहाँ लोन से पहले नहीं देने की जरूरत होती है,

PNB प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड

यहाँ PNB प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन लेने की स्टेप बाय स्टेप गाइड दी गई है, आप इसका इस्तेमाल कर सकते है लोन के लिए,

  1. बैंक का मैसेज/ईमेल देखें – बैंक से लोन ऑफर का संदेश आएगा।
  2. PNB मोबाइल ऐप या वेबसाइट खोलें – लॉगिन करें, जहाँ आपको खाते जुड़ा मोबाइल नंबर, customer आईडी या आधार नंबर चाहिए होगा ।
  3. पर्सनल लोन सेक्शन पर जाएं – प्री-अप्रूव्ड ऑफर देखें।
  4. लोन राशि और ब्याज दर जांचें – जो ऑफर में लिखा हो।
  5. जरूरी डॉक्युमेंट अपलोड करें – जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, या आधार OTP की मदद से बस वेरीफाई कर सकते है लोन लेने के लिए
  6. लोन अप्लाई करें – अप्लिकेशन सबमिट करें।
  7. लोन मंजूरी के बाद – राशि सीधे खाते में आ जाती है।

ये लोन बहुत आसानी से तुरंत ज़रूर मिल जाता है लेकिन ध्यान रखें कि अगर ऑफर नहीं है तो आप इस लोन को डायरेक्ट नहीं ले सकते है,

ध्यान रखें – अगर लोन के लिए अगर कोई भी ऑफर आता है तो उसके बदले में लोन के लिए पहले भुगतान ना करे, हमेशा ऑफर की पुष्टि बैंक से करे,

इसे भी पढ़े = सिर्फ मोबाइल से पाएं ₹10000 का लोन – कोई बैंक विजिट नहीं : 2025 का सबसे आसान लोन!

निष्कर्ष

दोस्तों PNB प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन अच्छा है क्योंकि यहाँ लोन के लिए इंतज़ार नहीं करना होता है, लेकिन ध्यान रखें ये लोन आप डायरेक्ट नहीं ले सकते है, अगर आपके लिए ऑफर है तभी आपको ये लोन मिलेगा, इस लोन को लेने के लिए आपको कोई भी अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होता है,

अगर आपको कोई ऑफर नहीं मिला है तो भी आप पीएनबी से पर्सनल लोन ले सकते है, बस ध्यान रखें की आपको इसके लिए इनकम प्रूफ की जरूरत होगी लोन के लिए, इसलिए लोन लेने से पहले इन सभी बातों का ध्यान रखें,

उम्मीद है आपको दी गई जानकारी पसंद आई होगी, इसके बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट में लिख सकते है, आपके कीमती समय के लिए दिल से ध्यानवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे,

नवीन भारद्वाज

स्वागत है आपका अपने ब्लॉग aadharseloan.com पर, मैं नवीन भारद्वाज इस ब्लॉग का Founder और Writer हूँ, मेरी रुचि Finance और technology में ज़्यादा रही है, मैं पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ, इस ब्लॉग में हम बात करते है ऑनलाइन सुरक्षित लोन कैसे लिया जा सकता है, क्योंकि अब हम अपने लगभग सभी काम किसी ना किसी मोबाइल ऐप से करने लगे है उसी तरह से अब हम मोबाइल से लोन भी ले सकते है, धन्यवाद !!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!