Bajaj Finserv Gold Loan : घर का सोना दिलाएगा आपको लाखों का लोन, जानिए कैसे!

Published On: April 24, 2025
Follow Us
Bajaj Finserv Gold Loan details hindi

Bajaj Finserv Gold Loan : अगर आपको पैसों की जरूरत है और आपके पास सोना है, तो Bajaj Finserv Gold Loan एक आसान तरीका है तुरंत लोन पाने का। इसमें आप अपने सोने के बदले पैसे ले सकते हैं और जरूरत पूरी कर सकते हैं। यह सुरक्षित, आसान और जल्दी मिलने वाली सुविधा है।

Bajaj Finserv गोल्ड लोन एक आसान तरीका है अपने सोने के गहनों के बदले तुरंत पैसे पाने का। इसमें आप ₹5,000 से लेकर ₹2 करोड़ तक का लोन ले सकते हैं। ब्याज दर 9.50% से शुरू होती है। लोन चुकाने के लिए आपको हर महीने या हर कुछ महीनों में सिर्फ ब्याज देना होता है। लोन की समय-सीमा 12 महीने तक हो सकती है।

इसमें खास बात यह है कि आप चाहें तो थोड़ा-थोड़ा लोन चुकाकर अपने गहने वापस ले सकते हैं। लोन जल्दी चुकाने पर कोई जुर्माना नहीं लगता। आपके गहनों की जांच पारदर्शी तरीके से होती है।लोन लेने के लिए बस कुछ पहचान के कागज चाहिए जैसे आधार कार्ड, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस। ₹5 लाख से ज्यादा के लोन के लिए PAN कार्ड जरूरी है।

Bajaj Finserv Gold Loan के लिए योग्यता (Eligibility)

Bajaj Finserv Gold Loan लेने की योग्यता जिसे आपको पहले समझने की जरूरत है जब आप लोन लेने जा रहे है

  • उम्र 21 से 70 साल के बीच होनी चाहिए
  • भारतीय नागरिक होना जरूरी है
  • आपके पास सोने के गहने होने चाहिए
  • सोने (Gold) की रसीद भी होनी जरूरी है कई बार इसे माँगा जा सकता है,
  • जरूरी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए
  • सेविंग अकाउंट होनी जरूरी है जिसमे आपका ये लोन क्रेडिट होगा, या आप कैश भी ले सकते है
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है OTP वेरिफिकेशन के लिए

Bajaj Finserv गोल्ड लोन के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents)

बजाज फिनसर्व से गोल्ड लोन लेने के लिए आपके पास ये कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जिससे आप बहुत ही आसानी से घर बैठे लोन ले सकते है,

  • पेनकार्ड
  • आधार कार्ड
  • ऑनलाइन सेल्फी या फोटो

क्योंकि ये लोन गारंटी पर मिलता है इसलिए आपको यहाँ ज़्यादा डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं होगी,

Bajaj Finserv Gold Loan पर लगने वाले ब्याज और खर्च (Interest & Fees)

Bajaj Finserv Gold Loan पर लगने वाले ब्याज और खर्च इस तरह से हैं:

  • ब्याज दर (Interest Rate): 9.50% से शुरू होती है। इसका मतलब है कि जितना लोन लेंगे, उस पर हर साल कम से कम 9.50% ब्याज लगेगा।
  • प्रोसेसिंग फीस: लोन लेने पर एक बार की प्रोसेसिंग फीस लगती है, जो बहुत कम होती है।
  • देर से भुगतान पर चार्ज: अगर समय पर ब्याज या लोन नहीं चुकाया, तो थोड़ा जुर्माना लग सकता है।
  • फोरक्लोजर और प्रीपेमेंट चार्ज: इस लोन में पहले से पूरा लोन चुकाने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता।
  • जीएसटी : आपके सभी खर्चों पर 18% का जीएसटी भी देना होता है,
  • रिन्यूअल शुल्क : 12 महीनों के बाद भुगतान करने पर आपको रिन्यूअल करना होगा जिसके लिए शुल्क देना हो सकता है।

यह सब खर्च बहुत पारदर्शी हैं, और आपको पहले ही बता दिए जाते हैं, अच्छी बात है की लोन लेने के लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क यहाँ नहीं देना होगा

Bajaj Finserv गोल्ड लोन लेने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड

Bajaj Finserv Gold Loan लेने की आसान गाइड (Step-by-Step):

  1. अपने पास सोना रखें – गहने या सिक्के जो शुद्ध हों।
  2. नजदीकी Bajaj Finserv शाखा पर जाएं या ऑनलाइन वेबसाइट पर जाएं।
  3. लोन के लिए फॉर्म भरें – नाम, पता, लोन की राशि जैसी जानकारी दें।
  4. जरूरी दस्तावेज दें – आधार कार्ड, वोटर ID, PAN कार्ड (अगर लोन ₹5 लाख से ज्यादा है)।
  5. सोने की जांच होगी – सोने का वजन और कीमत तय की जाएगी।
  6. लोन मंजूर होगा – तय रकम तुरंत आपके बैंक खाते में आ जाएगी।
  7. ब्याज समय पर चुकाएं – तय समय पर किश्तें भरें।

ऑनलाइन अगर आप आवेदन करते है तो आपके दिए गए एड्रेस पर सोने की जाँच करके लोन आसानी से मिल जाता है, आपको लोन के लिए कहीं भी जाने की ज़रूरत भी नहीं होती है,

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आपको लोन चाहिए तो सबसे आसान तरीका है कि आप अपने Gold पर आसानी से घर बैठे बजाज से गोल्ड लोन ले सकते है, इसके लिए आपको कहीं भी जाने की ज़रूरत नहीं होगी, अच्छी बात है कि किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क भी आपको नहीं देना होता है,

उम्मीद है दी गई जानकारी पसंद आई होगी, इसके बारे में अपनी राय नीचे कमेंट में लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे,

नवीन भारद्वाज

स्वागत है आपका अपने ब्लॉग aadharseloan.com पर, मैं नवीन भारद्वाज इस ब्लॉग का Founder और Writer हूँ, मेरी रुचि Finance और technology में ज़्यादा रही है, मैं पिछले 5 सालों से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ, इस ब्लॉग में हम बात करते है ऑनलाइन सुरक्षित लोन कैसे लिया जा सकता है, क्योंकि अब हम अपने लगभग सभी काम किसी ना किसी मोबाइल ऐप से करने लगे है उसी तरह से अब हम मोबाइल से लोन भी ले सकते है, धन्यवाद !!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!