5000 सैलरी पर पर्सनल लोन : अगर आपकी महीने की सैलरी सिर्फ ₹5000 है और आप पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आजकल कई लोन ऐप और फाइनेंस कंपनियां कम इनकम वालों को भी लोन दे रही हैं। ₹5000 सैलरी पर आपको करीब ₹10,000 से ₹25,000 तक का पर्सनल लोन मिल सकता है, वो भी आसान किश्तों में चुकाने के लिए।
आइए विस्तार से समझते है आगे की इतनी कम सैलरी में लोन कैसे मिलता है, किन ऐप्स से ले सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। पूरी जानकारी आसान भाषा में, ताकि हर कोई समझ सके, कृपया पूरी जानकारी के साथ अपनी सूझ – बुझ का इस्तेमाल भी ज़रूर रखें,
5000 सैलरी पर पर्सनल लोन कितना मिलेगा जाने
अगर आपकी सैलरी ₹5000 है, तो लोन देने वाली कंपनी कुछ जरूरी बातें देखकर फैसला करती है कि आपको लोन देना है या नहीं। सबसे पहले वे आपकी सैलरी का हिसाब लगाते हैं कि आप हर महीने लोन की किश्त भर पाएंगे या नहीं। इसके बाद देखा जाता है कि आपने पहले कोई लोन लिया है क्या और उसे समय पर चुकाया या नहीं (जिसे क्रेडिट स्कोर कहते हैं)।
अगर आपका खर्च बहुत ज्यादा नहीं है और आप पहले से किसी लोन में फंसे नहीं हैं, तो कंपनी आपको छोटा लोन दे सकती है। नौकरी पक्की हो तो और भी फायदा होता है।
ये है कुछ एनबीएफसी संस्था (लोन ऐप) जो आपको 500 सैलरी पर लोन देते है –
अगर आपकी महीने की सैलरी ₹5000 है और आप पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो कुछ ऐप्स हैं जो कम इनकम वालों को भी लोन देने की सुविधा देते हैं, लेकिन ध्यान रखें शुरू में आपको यहाँ बहुत कम से कम लोन मिलेगा, फिर जैसे जैसे आप समय पर भुगतान करते है आपका लोन लिमिट धीरे धीरे बढ़ता है
- Moneyview – ₹5,000 से ₹10 लाख तक का लोन
- Branch – 750 से 2 लाख तक लोन
- Fibe (पहले EarlySalary) – ₹5,000 से ₹5 लाख तक का लोन
- Olyv (SmartCoin) – ₹1,000 से ₹5 लाख तक का लोन
- CASHe – ₹1,000 से ₹4 लाख तक का लोन
- mPokket – ₹500 से ₹45,000 तक का लोन
- LazyPay – ₹3,000 से ₹5 लाख तक का लोन
- True Balance – ₹5,000 से ₹1.25 लाख तक का लोन
- FlexPay – ₹500 से ₹3 लाख तक का लोन
- RapidRupee – ₹15000 तक लोन
यहाँ हमने लोन ऐप के नाम के साथ लोन की क्षमता को भी बताया है लेकिन ध्यान रखें अगर आपकी 5000 है तो आपको शुरू में 10000 या उससे भी कम लोन मिलेगा, फिर जैसे जैसे आप समय पर भुगतान करेंगे आपका लोन लिमिट बढ़ेगा,
इन ऐप का इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते है फिर चाहे आप किसी भी प्रोफेशन में हो, महिला हो या पुरुष सभी को यहाँ आसानी से लोन मिल सकता है, जब भी पैसों की जरूरत होगी,
इसे भी पढ़े – 20000 का लोन बस 2 मिनट: ये है सबसे सही तरीका बिना इनकम प्रूफ लेने का!
5000 सैलरी पर पर्सनल लोन ऐप से लेने के लिए योग्यता
अगर आपकी सैलरी ₹5000 है और आप लोन ऐप से पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो नीचे दी गई योग्यता पूरी होनी चाहिए:
- आयु: आपकी उम्र 21 से 58 साल के बीच होनी चाहिए।
- भारतीय : आप भारतीय नागरिक होने चाहिए इन ऐप का इस्तेमाल करने के लिए
- नौकरी: आपके पास कोई नौकरी या नियमित आय का स्रोत होना चाहिए।
- बैंक खाता: आपका खुद का बैंक खाता होना जरूरी है।
- पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे जरूरी डॉक्युमेंट हों।
- क्रेडिट स्कोर: अगर पहले कभी लोन लिया है, तो उसका रिकॉर्ड सही होना चाहिए।
- आधार लिंक मोबाइल : आधार से लिंक मोबाइल नंबर चाहिए ताकि आप लोन एग्रीमेंट को ऑनलाइन साइन कर सके
- स्मार्टफोन और इंटरनेट : आवेदन के लिए जरूरी है
- नैच अप्रूवल : इंटरनेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड चाहिए ताकि आप नैच अप्रूवल दे सके
इन शर्तों को पूरा करने पर आपको लोन मिलने की संभावना ज्यादा होती है,
5000 सैलरी पर इंस्टेंट लोन ऐप से लेने के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आपकी सैलरी ₹5000 है और आप इंस्टेंट लोन ऐप से लोन लेना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी दस्तावेज होते हैं जो आपको देने पड़ते हैं
- आधार कार्ड – पहचान और पता दोनों के लिए
- पैन कार्ड – फाइनेंशियल पहचान के लिए
- सैलरी स्लिप या बैंक स्टेटमेंट – आपकी कमाई का सबूत, अगर मांगा जाता है
- पासपोर्ट साइज फोटो – पहचान के लिए
- एक्टिव मोबाइल नंबर – OTP और कॉल के लिए
- बैंक अकाउंट डिटेल्स – लोन की रकम ट्रांसफर करने के लिए
इन दस्तावेजों से लोन जल्दी और आसानी से मिल सकता है, वैसे इन ऐप से आपको शुरू में लोन कम से कम दस्तावेज पर आसानी से मिल सकता है बस केवाईसी करने पर,
इसे भी पढ़े = 10000 Loan Without Income Proof : अब लोन मिलेगा बिना सैलरी स्लिप और बैंक स्टेटमेंट के – सिर्फ 5 मिनट में ₹10000!
5000 इनकम पर इंस्टेंट लोन ऐप से लोन पर ब्याज और खर्च
अगर आपकी इनकम ₹5000 है और आप इंस्टेंट लोन ऐप से लोन लेते हैं, तो आपको कुछ खर्चों का ध्यान रखना जरूरी है। नीचे आसान भाषा में लोन पर लगने वाले ब्याज और खर्चों की जानकारी दी गई है:
- ब्याज दर – हर महीने 1.5% से 3% तक, यानी साल का 18% से 36% तक।
- प्रोसेसिंग फीस – ₹100 से ₹500 तक, कुछ ऐप कुल लोन का 2% तक लेते हैं।
- लेट फीस – समय पर किश्त ना चुकाने पर ₹50 से ₹500 तक का जुर्माना।
- GST और टैक्स – प्रोसेसिंग फीस पर 18% GST लगता है।
- प्रीपेमेंट चार्ज – कुछ ऐप पहले लोन चुकाने पर अलग से पैसा लेते हैं।
अच्छी बात ये है की आपको यहाँ लोन लेने के लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी, जैसे की जॉइनिंग फ़ीस, सालाना फीस या किसी भी तरह का भुगतान लोन से पहले,
5000 इनकम पर इंस्टेंट लोन ऐप से लोन लेने के लिए जरूरी स्टेप
₹5000 इनकम पर इंस्टेंट लोन ऐप से लोन लेने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होता है।
- अपने फोन में किसी भरोसेमंद लोन ऐप को डाउनलोड करें, जिसके बारे में आपको ऊपर बताया भी गया है
- मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करें।
- अपनी फोटो, पैन कार्ड और इनकम प्रूफ (जैसे सैलरी स्लिप या बैंक स्टेटमेंट) अपलोड करें।
- अब आपको लोन के लिए ऑफर मिल जाएगा अगर आप योग्य होंगे
- लोन की राशि चुनें और कितने समय में चुकाना है ये तय करें।
- आधार OTP से अब लोन एग्रीमेंट को ऑनलाइन साइन करना होगा
- पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेज दिया जाता है, अप्रूवल के बाद
बस इतनी सी प्रक्रिया है, सावधानी से हर स्टेप पूरा करें और आपको आसानी से आपके 5000 की आय पर भी लोन मिल सकता है बिना किसी परेशनाई के,
इसे भी पढ़े –कौन सा ऐप 10000 लोन देगा? – बस KYC पर यहाँ मिलेगा लोन, 10 मिनट में अप्रूवल
निष्कर्ष
अगर मेरी इनकम ₹5000 हो और मुझे तुरंत पैसों की जरूरत पड़े, तो मैं इंस्टेंट लोन ऐप से लोन लेने से पहले बहुत सोच-समझकर फैसला लूंगा। सबसे पहले मैं देखूंगा कि लोन की ब्याज दर कितनी है और मुझे हर महीने कितनी किश्त भरनी होगी। अगर किश्त मेरी सैलरी से ज्यादा हिस्सा ले रही हो, तो मैं लोन नहीं लूंगा।
मैं कोशिश करूंगा पहले रिश्तेदारों या दोस्तों से मदद लूं। अगर कोई रास्ता न हो, तभी भरोसेमंद ऐप से कम रकम का लोन लूंगा और समय पर चुकाने की पूरी कोशिश करूंगा ताकि भविष्य में दिक्कत ना हो,
उम्मीद है आपको दी गई जानकारी पसंद आई होगी, इसे अपने दोस्तों शेयर करे और अपनी राय नीचे कमेंट में लिखे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद, आपका दिन हमेशा शुभ रहे,











