IIFL ऐप से लोन कैसे ले – अगर आपको अचानक से पैसों की कभी ज़रूरत पड़ती है तो यक़ीन मानिए आपको आईआईएफ़ऐल से क़रीब 5 लाख तक का पर्सनल लोन मिल जाएगा, इस संस्था के अनुसार आपको यहाँ लोन लेने में क़रीब 5 मिनट तक का समय लगेगा, सिर्फ़ केवाईसी करके इस लोन को आसानी से लिया जा सकता है,
दोस्तों IIFL ऐप से लोन सभी ले सकते है जिनके पास मंथली आय का ज़रिया है, यहाँ आपको लोन 1000 से 5 लाख तक मिल जाता है और इस लोन के भुगतान के लिए आपको 48 महीनों तक का समय भी मिल जाता है, इस लोन को सिर्फ़ केवाईसी करके कुछ मिनटों में आसानी से लिया जा सकता है, अगर आपको लोन कुछ मिनटों में चाहिए तो ये एक सही ज़रिया हो सकता है, अच्छी बात है की इस लोन के लिए आपको किसी भी तरह का भुगतान लोन से पहले देने की ज़रूरत नहीं होगी,
यहाँ वैसे IIFL ऐप से लोन लेने के कई फ़ायदें है जिन्हें हम आगे विस्तार से जानेंगे, लेकिन आपको यहाँ लोन लेने से पहले पूरी जानकारी ज़रूर देखनी चाहिए उसके बाद आप बेशक यहाँ लोन ले सकते है अपनी सूझ – बुझ से ले सकते है, आइये विस्तार से समझते है
IIFL ऐप से लोन के फ़ायदें (Benefits)
- दोस्तों यहाँ IIFL ऐप से लोन क़रीब 5 मिनट में, आसान भाषा में कहे तो इस लोन के प्रोसेस में सिर्फ़ 5 मिनट लगता है क्योंकि यहाँ लोन आपको डिजिटली इनके ऐप के ज़रिए आपको आवेदन देना होता है
- यहाँ लोन लेने के लिए आपको सैलरी स्लिप, गारंटी या सिक्योरिटी देने की ज़रूरत नहीं होगी
- इस लोन को पूरे देश में कही से भी बैठ कर लिया जा सकता है फिर चाहे आप किसी भी प्रोफेशन में आपको यहाँ लोन आसानी से मिल जाएगा
- अचानक से पैसों की ज़रूरत पड़ने पर आपको यहाँ लोन बहुत ही आसानी से मिल जाता है
- यहाँ आप पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, बिज़नेस लोन भी ले सकते है
- आपको यहाँ 1000 से 5 लाख तक का पर्सनल लोन 48 महीनों तक के भुगतान पर मिल जाता है
- यहाँ लोन लेने के लिए आपको कही भी जाने की ज़रूरत नहीं होगी आप IIFL ऐप से लोन ले सकते है बिना किसी भागदौड़ के
- आपको यहाँ फिजिकल वेरिफिकेशन तक की ज़रूरत नहीं भी नहीं होती अगर आप सभी डॉक्युमेंट्स देते है और आपका क्रेडिट स्कोर थी है तो
- आपको IIFL Loan के लिए किसी भी तरह का भुगतान लोन से पहले देने की ज़रूरत नहीं होगी जैसे की जॉइनिंग फ़ीस, सालाना फ़ीस या किसी भी तरह का भुगतान लोन से पहले
- दोस्तों IIFL एक एनबीएफसी रजिस्टर संस्था है और आरबीआई द्वारा अप्रूव्ड है इसलिए यहाँ लोन 100% सुरक्षित होगा
- 24 घंटों में ये लोन अप्रूवल के बाद सीधा आपके खाते में आपको मिल जाता है
- यहाँ आप IIFL ऐप से लोन तत्काल 1 लाख तक ले सकते है और अगर आप समय पर भुगतान करते है अपने लोन का तो आपको यहाँ ज़्यादा से ज़्यादा 5 लाख तक का लोन मिल जाता है
ये है वो फ़ायदें जो आपको यहाँ IIFL ऐप से लोन लेते समय देखने के लिए मिलेगा, ध्यान रखे यहाँ लोन लेने के लिए बेशक कोई अतिरिक्त भागदौड़ करने की ज़रूरत नहीं होगी, लेकिन फिर भी आपको पहले पूरी जानकारी समझनी चाहिए उसके बाद आप बेशक यहाँ लोन ले सकते है
IIFL ऐप से लोन की जानकारी (Details)
दोस्तों IIFL यानी “India Infoline Finance Limited” हो हम सभी जानते है, अभी कुछ दिनों पहले तक हम IIFL से लोन उनके ऑफिस जा कर लेते थे लेकिन क्योंकि अब हम डिजिटल हो चुके है हमे अब यहाँ लोन लेने के लिए कही भी जाने की ज़रूरत नहीं अब हमे इनके द्वारा बनाये गये इनके लोन ऐप को अपने फ़ोन में डाउनलोड करना होगा और हम कुछ ही मिनटों में लोन के लिए आवेदन कर सकते है, यहाँ quick loan ऐप के ज़रिए 1 लाख तक लिया जा सकता है फिर जैसे जैसे भुगतान लोन लिमिट धीरे धीरे बढ़ता है
आप यहाँ 5 लाख तक का पर्सनल लोन ले सकते है IIFL ऐप से, यहाँ आपको पर्सनल लोन, बिज़नेस लोन और गोल्ड लोन आसानी से मिल जाता है, आईआईएफ़ऐल के अनुसार यहाँ लोन लेने के लिए आपको बहुत कम से कम डॉक्युमेंट्स की ज़रूरत होगी सिर्फ़ केवाईसी करके यहाँ लोन आसानी से लिया जा सकता है,
| IIFL ऐप से लोन | पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, बिज़नेस लोन |
| लोन अमाउंट | 1 लाख से 5 लाख या आपकी योग्यता के अनुसार |
| IIFL ऐप की रेटिंग | 4.3 के क़रीब |
| IIFL लोन ब्याज | 10% से 36% तक सालाना के हिसाब से |
| प्रोसेसिंग फ़ीस | 2% से 6% तक |
| फिजिकल डॉक्युमेंट्स और वेरिफिकेशन | नहीं। |
IIFL पर्सनल लोन
अगर आपको अचानक से पैसों की ज़रूरत पड़ती है तो क़रीब 1 लाख से 5 लाख तक का पर्सनल लोन आप ऐप, वेबसाइट और इनके लोकल ऑफिस के मध्यान से ले सकते है, इस लोन को लेने के लिए आपको किसी भी तरह का गारंटी या सिक्योरिटी देने की ज़रूरत नहीं होगी, अगर आपके पास मंथली आय का ज़रिया है जिसे आप बैंक स्टेटमेंट पर दिखा सकते है तो आपको आसानी से यहाँ क़रीब 5 लाख तक का पर्सनल लोन अपने किसी भी ज़रूरत के लिए आसानी से मिल जाएगा,
IIFL गोल्ड लोन
दोस्तों अगर आपको कभी भी अचानक से पैसों की ज़रूरत पड़ती है और आपको लोन चाहिए तो आप अपने गोल्ड के बदले यहाँ IIFL गोल्ड लोन ले सकते है, गोल्ड लोन के लिए आपको सिर्फ़ केवाईसी करने की ज़रूरत होगी और जो भी आपके गोल्ड का वैल्यू है उसका 80% आपको यहाँ 2% मासिक ब्याज पर लोन आसानी से सिर्फ़ 5 मिनट में मिल जाएगा, इस लोन की सबसे अच्छी बात है की इस लोन को आप किसी भी समय बंद कर सकते है और आपको इसके लिए अतिरिक्त भुगतान की ज़रूरत नहीं होगी
IIFL बिज़नेस लोन
अगर आप अपने बिज़नेस के लिए उधार लेने की सोच रहे है तो आप IIFL बिज़नेस लोन ले सकते है, यहाँ आपको आपकी योग्यता के आधार अपर 5 लाख या उससे ज़्यादा आपको बिज़नेस लोन मिल जाएगा, लेकिन ध्यान रखे जो भी बिज़नेस के लिए आप लोन लेने की सोच रहे है उसका पूरा व्योरा होना ज़रूरी है सरकार द्वारा अप्रूव्ड जैसे की आपने बिज़नेस का रजिस्टरेट्रेशन इत्यादि, इस तरह आप अपने बिज़नेस के लिए यहाँ लोन ले सकते है, ये लोन आपको 10% से 15% के ब्याज दर आपको मिल जाता है,
IIFL ऐप से लोन (पर्सनल लोन) पर ब्याज – Interest & fees
दोस्तों यहाँ आपको IIFL ऐप से लोन (पर्सनल लोन) के ऊपर सालाना के हिसाब से क़रीब 12% से 36% से ज़्यादा आपको अपने इस लोन पर ब्याज देने की ज़रूरत होगी, यहाँ आपको लोन के लिए क़रीब 10% या ज़्यादा से ज़्यादा 9000 तक का प्रोसेसिंग फ़ीस भी देने की ज़रूरत होगी, अगर आपने यहाँ लोन के भुगतान के लिए NACH अप्रूवल दिया है और ये किसी भी वजह से बाउंस हो जाता है तो आपको इसके लिए लोन देने वाली संस्था के साथ भुगतान करने की ज़रूरत होगी, लोन का भुगतान देर से करने पर आपको यहाँ रोज़ाना के हिसाब से पेनल्टी भी देने की ज़रूरत होगी,
इसके अलावा यहाँ आपको लोन लेने के लिए किसी भी तरह का भुगतान लोन से पहले देने की ज़रूरत नहीं होगी जैसे की जॉइनिंग फ़ीस, सालाना फ़ीस या किसी भी तरह का भुगतान लोन से पहले,
IIFL ऐप से लोन उदाहरण (Example)
अब समय है एक उदाहरण से ये समझने का की अगर आप यहाँ IIFL ऐप से लोन लेते है तो आपको इसके लिए क्या खर्च देना होगा, हालाकि ये भी सिर्फ़ एक उदाहरण है जहां बदलाव संभव है इसलिए जब भी आप यहाँ लोन ले इन सभी बातों का ज़रूर ध्यान रखे !
- मान लेते है की आपको यहाँ 2 लाख तक का IIFL पर्सनल लोन मिल जाता है
- इस लोन के भुगतान के लिए आपको 12 महीनों तक का समय मिल सकता है
- आपको इस लोन के लिए सालाना के हिसाब से 26% तक का ब्याज अगर देना हो तो आपको यहाँ कुल ब्याज देना होगा क़रीब 104000 + जीएसटी
- इस लोन को लेने के लिए आपको प्रोसेसिंग फ़ीस देना होगा क़रीब 9000 + जीएसटी तक का
- आपके खाते में ये लोन आएगा क़रीब 189000 के आसपास
- अब अगले 24 महीनों तक आपके इस लोन का ईएमआई होगा क़रीब 12666 के आसपास
- आपने यहाँ कुल भुगतान किया अपने इस लोन का क़रीब 304000 के आसपास
- आप देख सकते है की आपको अब इस लोन के लिए कुल खर्च देना होगा क़रीब 126000 के आसपास
कुल मिलाकर आपके इस लोन के लिए सालाना के हिसाब से क़रीब 36% से 45% तक का खर्च देना हो सकता है, अब आप अपनी सूझ – बुझ से इस लोन को ले सकते है !
IIFL ऐप से लोन कैसे ले (Apply)
अब आइये देखते है की आपको अगर IIFL ऐप से लोन लेना हो तो इसके लिए कौन – कौन से स्टेप लेने की ज़रूरत होगी, ध्यान रखे जब भी लोन ले दिये गये निर्देशों को देखे और समझे यहाँ दिये गये स्टेप को हो सकता है आपको कुछ बदलाव देखने के लिए मिले !
- यहाँ आपको सबसे पहले IIFL ऐप को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करना होगा
- अब आपको यहाँ आधार से लिंक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके पहले अकाउंट बनाना होगा
- यहाँ आपको जो भी लोन चाहिए, जैसे की गोल्ड लोन, पर्सनल लोन या जो भी आपको लेना है उसे चुके
- अब आपको यहाँ इस लोन के लिए केवाईसी पूरी करनी होगी, केवाईसी के के लिए आपको अपने बारे में पूरी जानकारी, डॉक्युमेंट्स, ऑनलाइन सेल्फ़ी और बैंक डिटेल्स देने की ज़रूरत होगी
- अगर आप यहाँ अब लोन के लिए योग्य होंगे तो आपको लोन ऑफर मिल जाएगा
- इस लोन ऑफर को लेने के लिए ऑनलाइन आधार OTP के ज़रिए एग्रीमेंट को ऑनलाइन साइन करना होगा
- यहाँ आपको NACH की भी ज़रूरत होगी जिसके लिए आपको इंटरनेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड की ज़रूरत होगी
- अब आपका ये लोन सीधे अप्रूवल के बाद आपको आपके खाते में मिल जिएगा
ये कुछ स्टेप पर आपको IIFL ऐप से लोन आसानी से मिल जाएगा, दोस्तों क्योंकि ये लोन एनबीएफसी रजिस्टर है इसलिए अगर आप यहाँ अपने लोन का भुगतान समय पर करते है तो कुछ समय के बाद आपको आसानी से कही भी लोन मिल जाएगा क्योंकि साथ में आपका क्रेडिट स्कोर भी बढ़ता है
IIFL ऐप से लोन समीक्षा (Review)
दोस्तों कुछ इस तरह से अचानक से पैसों की ज़रूरत पड़ने पर आपको IIFL ऐप से लोन आसानी से मिल जाएगा, यहाँ मुझे ये लोन वाक़ई इसलिए अच्छा लगता है की इसके लिए हमे कोई भी इनकम प्रूफ, गारंटी या सिक्योरिटी देने की ज़रूरत नहीं होगी, आपको इसके लिए सिर्फ़ केवाईसी करने की ज़रूरत होगी और आपका ये लोन सीधा आपके खाते में आ जाएगा, दोस्तों अगर आपको कभी भी लोन जल्दी से जल्दी चाहिए बिना किसी परेशानी के तो आप अपनी सूझ – बुझ से यहाना लोन ले सकते है, साथ में इन बातों का भी ज़रूर ध्यान रखे जैसे की
- यहाँ आपको लोन पर ब्याज ज़्यादा देखने के लिए मिलता है बैंक के मुक़ाबले, क्योंकि ये IIFL पर्सनल लोन एक तरह से Unsecured loan है इसलिए आपको ये लोन महँगा देखने के लिए मिलेगा
- आपको एकदम से यहाँ बड़ा लोन नहीं मिलता शुरुआती लोन आपको कम मिलता है फिर जैसे जैसे भुगतान समय पर करते है आपका लोन लिमिट धीरे धीरे बढ़ता है
उम्मीद है आपको इस जानकारी से ज़रूर मदद मिलेगी, इसे अपने दोस्तों में भी ज़रूर शेयर करे ताकि ज़रूरत उन्हें भी इससे मदद मिल सके, आपके क़ीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद – आपका दिन हमेशा शुभ रहे,
IIFL ऐप से लोन FAQ
Q – क्या IIFL ऐप से लोन सुरक्षित है ?
Ans – जी हाँ क्योंकि IIFL एनबीएफसी रजिस्टर और आरबीआई द्वारा अप्रूव्ड संस्था है इसलिए यहाँ लोन सुरक्षित है, साथ ही लगभग 10 सालों से ज़्यादा से ये संस्था लोन भी दे रही है लगभग भारत के सभी शहरों में,
Q – IIFL ऐप से लोन के लिए गारंटी देनी होगी ?
Ans – जी नहीं यहाँ IIFL ऐप से पर्सनल लोन के लिए कोई भी गारंटी या सिक्योरिटी देने की ज़रूरत नहीं होगी आपको इसे लेने के लिए कुछ आसान से स्टेप लेने की ज़रूरत होगी और आपका ये लोन सीधा आपके खाते में आपको मिल जाता है,
Q – IIFL ऐप से लोन लेने के लिए क्या क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए होगा ?
Ans – IIFL ऐप से लोन के लिए आपको पैनकार्ड, आधार कार्ड, ऑनलाइन सेल्फ़ी और बैंक स्टेटमेंट की ज़रूरत होगी जिसमे आपकी आय आपको मिलती है,
Q – IIFL ऐप से लोन महिलायें ले सकती है ?
Ans – जी हा, अगर महिलायें योग्य है तो IIFL ऐप से लोन आसानी से मिल जाएगा बिना किसी परेशानी के
Q – IIFL ऐप से लोन स्टूडेंट ले सकते है ?
Ans – जी नहीं IIFL ऐप से लोन स्टूडेंट लोन नहीं ले सकते है,











