Bandhan Bank Personal loan CIBIL score : आज के समय में चाहे आपकी Income कितनी भी हो लेकिन अगर आपका CIBIL ठीक नहीं है तो आपका पर्सनल लोन Reject हो जाता है, इसलिए अगर आप बंधन बैंक से पर्सनल लोन लेने जा रहे है तो आपको पहले अपना CIBIL जरूर देख लेना चाहिए,
दोस्तों बंधन बैंक आपको 50000 से पर्सनल लोन देना शुरू कर देता है फिर चाहे आप किसी भी profession में हो आपको ये लोन मिल जाता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है आपका Income योग्यता और आपका CIBIL Score, यहाँ हम सबसे पहले CIBIL की बात कर लें तो बंधन बैंक कहता है कि आपका CIBIL अगर 750 है तो आपको पर्सनल लोन मिल जाता है,
लेकिन जरा रुकिए ऐसा नहीं है कि आपका CIBIL 750 है बस तो आपको पर्सनल लोन मिल सकता है, क्योंकि बैंक आपको लोन देने से पहले देखता है की आप इसे चुका पाएंगे या नहीं, अगर आपने ऊपर पहले से लोन चल रहा है बहुत सारा और आपकी EMI आपकी आधी income से बहुत ज़्यादा उपर है तो भी आपका पर्सनल लोन रिजेक्ट हो सकता है,
साथ ही कई बार ऐसा भी होता ऐ की आपका CIBIL 750 नहीं है लेकिन ये किसी लोन की वजह से कम नहीं हुआ है, आपकी Income अच्छी है, कम से कम लोन आपके ऊपर है, आपकी Credit History भी एकदम Clean है तो इसे देखते हुए आपको पर्सनल लोन आसानी से मिल जाता है, इसके लिए आपको किसी भी तरह की गारंटी दिए बिना आपको बंधन बैंक पर्सनल लोन दे सकता है,
आपको बस अपनी जो भी Income है उसे Documents पर दिखाने की जरूरत है और ये लोन आप अपनी सुविधा से आसानी से ले सकते है, ख़ासकर मैंने देखा है जो नौकरी पेशा में है और उनकी Income Stable है पिछले 2 सालों से और उनका CIBIL अभी बहुत कम है क्योंकि उन्होंने पहले कभी पर्सनल लोन नहीं लिया है तो इस आधार पर बंधन बैंक आसानी से भुगतान की स्थिति को देखते हुए पर्सनल लोन दे देता है,
वही अगर आप एक Self Employed है तो भी आपको पर्सनल लोन मिल जाएगा बस आपकी Income थोड़ी ज़्यादा होनी चाहिए Salaried की तुलना में, हाँ यहाँ आपको ध्यान ये रखना होगा की आपको किसी भी तरह के लोन के भुगतान का delay आपके Credit Profile में नहीं दिखना चाहिए, आपका CIBIL ठीक होना चाहिए, ये जरूरी नहीं की आपका CIBIl 750 है तभी लोन मिलेगा, हाँ अगर इतना सिबिल होगा तो लोन जल्दी और सस्ता मिल सकता है,
मेरे करीब 8 सालों के अनुभव के आधार पर आप चाहे किसी भी profession में आपको Income अगर Stable है कम से कम 2 सालों से और आप मंथली 25000 से 30000 कमाते है और आपका CIBIL 750 नहीं भी है बस ये किसी लोन की वजह से कम अगर नहीं है तो आप अपनी KYC दस्तावेज के साथ अपनी Income दस्तावेज को बैंक को दिखा कर लोन ले सकते है, बस आपकी EMI आपके income के आधे हिस्से में आसानी से आनी चाहिए,
बंधन बैंक से पर्सनल लोन लेते समय जो भी आपकी Income है आपके profession के हिसाब से आपको दस्तावेज देने हो सकते है, जैसे Salaried की तुलना में Salary Slip और Bank Statement, Self Employed की तुलना में बैंक स्टेटमेंट और ITR, इस तरह से आप पर्सनल लोन ले सकते है, ध्यान रखें आपकी जो भी इनकम है इन दस्तावेज में दिखाई देनी चाहिए,
अगर आप बार बार लोन के लिए Enquiry नहीं कर रहे है, लोन भी बहुत कम है और आप लोन का भुगतान समय पर करते आ रहे है तो आपको बंधन बैंक 750 CIBIL से कम CIBIL पर भी आसानी से पर्सनल लोन दे सकता है, ज़्यादा जानकारी के लिए आप इस लोन को लेने से पहले बन्धन बैंक के नजदीकी ब्रांच भी जा सकते है, उम्मीद है दी गई जानकारी आपके काम आएगी, कोई प्रश्न है तो अभी कमेंट में पूछे, आपके कीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद !!











