बैंक से लोन कैसे मिलेगा – ऐसा कई बार हुआ होगा की अगर आपको पैसों की तुरंत ज़रूरत है और आप सोच रहे है की आख़िर कहाँ से लोन लिया जाये, क्या बैंक से लोन लिया जा सकता है बैंक से लोन कैसे मिलेगा, अगर ऐसा है तो आपको आज यहाँ हम लगभग कुछ ज़रूरी बातें बताने की कोशिश करूँगा जिससे आपको कम से कम ये ज़रूर पता चल जाएगा बहुत ही आसान भाषा में की बैंक से लोन कैसे मिलेगा,
क्योंकि मैंने दावे के साथ कह सकता हूँ की आपको कई ऐसे बातें है जो आपको नहीं पता होंगी और आप बैंक से लोन लेते समय ये गलती हमेशा करते है,
यहाँ आज हम विस्तार से और आसान भाषा में ये समझेंगे की बैंक से लोन कैसे मिलेगा, अब ये जानकर आपको इतना तो आइडिया ज़रूर हो जाएगा की आपको कैसे, कब और कहाँ से लोन मिल सकता है, जिससे ज़रूरत पड़ने पर आपको परेशानी नहीं होगी,
दोस्तों यहाँ मैं आपको सिर्फ़ जानकारी देने की कोशिश कर रहा हूँ आप बेहतर देख सकते है की आपको कौन सा लोन लेना चाहिए, आइये आगे बढ़े और जाने,
बैंक से लोन (Overview)
| विषय | बैंक से लोन के बारे में |
| लोन | 10 लाख तक ले सकते है |
| भुगतान | 60 महीनों तक |
| गारंटी | नहीं देनी होगी |
| ब्याज | सालाना 36% तक |
| लाभ | बिना भागदौड़ के इस लोन को ले सकते है |
बैंक से लोन के फ़ायदें (Benefits)
इससे पहले की हम ये जाने की बैंक से लोन से लोन कैसे मिलेगा, आइये इससे पहले हम इसके कुछ फ़ायदें देखते है जिससे आप अंदाज़ा लगा सकते है की ये लोन क्यों बहुत ज़्यादा ज़रूरी है,
- सबसे पहले तो आपको बता दूँ की बैंक से लोन आपको सभी जगहों से बहुत ज़्यादा सस्ता मिलता है जी हाँ, क्योंकि अगर आप कोई लोन किसी प्राइवेट संस्था से लेते है भले ही आपको लोन बिना गारंटी के मिल जाये, लेकिन आपको ये लोन महँगा बहुत मिलता है, इसलिए सबसे पहले कोशिश करे की आपको बैंक से ही लोन लेना है,
- बैंक से लोन आपको शुरू में ही बड़ा मिल सकता है, यानी अगर माँ लीजिए की अगर आप योग्य है तो आपको 5 लाख या उससे ज़्यादा का लोन भी आसानी से मिल जाएगा
- यहाँ लोन लेने के लिए आपको किसी भी तरह का भुगतान लोन से पहले देने की ज़रूरत नहीं होगी जैसे की जॉइनिंग फ़ीस, सालाना फ़ीस या किसी भी तरह का भुगतान लोन से पहले
- आप ज़रूरत पड़ने पर अचानक से पैसों की ज़रूरत पड़ने पर बैंक से लोन ले सकते है
- इस लोन की सबसे अच्छी बात है की इसके लिए आपको कही भी ज़्यादा इंतज़ार भी करने की ज़रूरत नहीं होगी की क्योंकि अब बैंक के कई लोन ऐसे है जो आपको कुछ मिनटों में आसानी से मिल जाते है घर बैठे अपने फ़ोन से
- दोस्तों अब तो बैंक से लोन ढेर सारे ऐसे आये है जहां आपको लोन लेने के लिए कोई भी गारंटी, सिक्योरिटी या इनकम प्रूफ देने की ज़रूरत नहीं होगी यहाँ तक की आपको लोन लेने के लिए फिजिकल डॉक्युमेंट्स भी देने की ज़रूरत नहीं होगी,
- दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी की आपका ये लोन आपको सिर्फ़ कुछ मिनटों में आसानी से मिल जाता है बिना किसी भागदौड़ के
- अचानक से पैसों की ज़रूरत पड़ने पर ये लोन सीधा आपके खाते में आ जाता है बिना किसी परेशानी के
- कुछ साल पहले तक ऐसा था की बैंक से लोन के लिए आपको ढेरों गारंटी सिक्योरिटी और इनकम प्रूफ देने की ज़रूरत होती थी, लेकिन अब आप ये लोन बिना किसी परेशानी के कुछ मिनटों में ले सकते है अपने किसी भी ज़रूरत के लिए
- अब क्योंकि आप ये लोन बैंक से लोन ले रहे है तो ये 100% सुरक्षित है और अगर आप समय पर अपने इस लोन का भुगतान करते है तो आपका क्रेडिट स्कोर भी धीरे धीरे बढ़ता है जिससे आगे आप कही भी लोन ले सकते है,
- आप किसी भी प्रोफेशन में अगर आपका क्रेडिट स्कोर ठीक है और कुछ योग्यता है जिन्हें आप full-fill करते है तो आपको यहाँ ज़रूर ही लोन मिल जाएगा बिना किसी परेशानी के
दोस्तों ये है वो फ़ायदें जिनका लाभ आप यहाँ बैंक से लोन लेते समय उठा सकते है लेकिन ध्यान रखे जहां फ़ायदें है वहाँ कुछ ज़रूरत बातें भी है जिन्हें आपको ज़रूर ध्यान में रखना चाहिए, जिन्हें हम आगे ज़रूर ही देखने वाले है,
बैंक से लोन कैसे मिलेगा ?
दोस्तों अभी आपने कुछ ज़रूरी फ़ायदें भी देखे अब आपको बैंक से लोन कैसे मिलेगा ये जाने की बेशब्री ज़रूर होगी, कई लोग को जानते भी है की लोन बैंक से ऐसे मिलेगा इसमें नया क्या है, लेकिन आपको बता दूँ की अब हम डिजिटल दौर में है, कुछ दिनों पहले तक बैंक से लोन लेने के लिए हमे बैंक जाना होता था, अपने सभी डॉक्यूमेंट सही होने के बावजूद भी बड़ा बाबू (बैंक मैनेजर) की जी हुज़ूरी करनी होती थी,
तब कही जा कर लोन मिलता था वो भी बड़ा बाबू की कृपा रही तो, कई बार तो आपका चेहरा अगर मैनेजर को नहीं पसंद आया तो भी आपको लोन नहीं मिलेगा, बात हँसने जैसी है लेकिन सच है, आइये आपको बताता हूँ की अब आप बैंक से लोन कैसे ले सकते है, ये कुछ तरीक़े है जिनसे बैंक आपको लोन देता है,
1 – यहाँ सबसे पहला तरीक़ा है की आप अपने नज़दीकी बैंक जाये और लोन के लिए डायरेक्ट आवेदन करे, जहां आपको इनकम प्रूफ देना होगा सैलरी स्लिप देनी होगी अगर आप एक सेल्फ ऐम्प्लॉयड है तो आपको बैंक स्टेटमेंट ITR के अलावा अपने बिज़नेस का डिटेल्स देना होगा, आदि इटायदी और फिर अगर आपका क्रेडिट स्कोर ठीक है तो आपको लोन बेशक मिल जाएगा,
ये है वो तरीक़ा जिसे सभी जानते है शायद आप भी जानते है लेकिन इसके अलावा और भी कई तरीक़े है जिनसे आप बैंक से लोन ले सकते है।
2 – आपके पास अब बैंक से लोन का अगला तरीक़ा है की आपने अगर बैंक में कोई FD ले रखी है तो आप उसके बदले में लोन ले सकते है जो Overdraft लोन होता है यहाँ आपको लोन 80% तक मिलता है जीतने की आपने FD कराई है अपने बैंक में, इस लोन के लिए आपको सिर्फ़ केवाईसी करने की ज़रूरत होती है बिना इनकम प्रूफ लोन आपको ये मिल जाता है,
इस लोन के भुगतान के लिए आपको 12 महीनों का समय मिलता है यानी हर 12 महीनों में आपका ये Overdraft लोन renew हो जाता है, अगर आप एक सैलेरिड है और आपका सैलरी खाता उसी अकाउंट में है जहां आप लोन लेने जा रहे है तो तो भी आपको लोन आसानी से मिल जाता है लेकिन बिना एफ़डी ये लोन सिर्फ़ सैलेरिड वालों के लिए ही है,
3 – अब आपके पास अगर कोई प्रॉपर्टी है तो उसके बदले भी आप बैंक से लोन ले सकते है, इसके लिए आपको पूरी जानकारी देनी होगी उसके साथ आपका क्रेडिट स्कोर भी देखा जाता है तब जाकर आपको बैंक से लोन मिल पाता है,
4 – अगर आपके पास गोल्ड है तो भी आप उसके बदले में लोन ले सकते है, जो भी आपके गोल्ड की वैल्यू होगी उकसा 80% तक आपको लोन में आसानी से मिल जाएगा, इसके लिए आपको सिर्फ़ केवाईसी करने की ज़रूरत होगी और हर महीने के कुछ ब्याज पर आपको ये लोन मिल जाएगा फिर चाहे आप ये लोन अपने किसी भी ज़रूरत के लिए लेना चाहे,
5 – दोस्तों सरकार हमेशा कोई ना कोई योजना लेकर आती रहती है जहां लोगो को आसानी से लोन मिल जाता है, इस तरह आप सरकार द्वारा लोन की योजनावो को देख सकते है जो आपका बैंक आपको दे सकता है और इसके लिए आपको किसी भी तरह की गारंटी या सिक्योरिटी देने की भी ज़रूरत नहीं होगी आपको सिर्फ़ केवाईसी करने की ज़रूरत होगी और आपका ये लोन सीधा आपके खाते में आपको मिल जाएगा,
अब जैसे कुछ दिनों पहले से चल रहा है मुद्रा लोन जहां 50000 से 10 लाख तक का लोन आसानी से कोई भी ले सकता है बिना किसी गारंटी के, यहाँ तक की 50000 के लोन के लिए आपको सिर्फ़ केवाईसी करने की ज़रूरत होगी लोन लेने के लिए,
6 – अगला बैंक से लोन लेने का तरीक़ा मेरा पसंदीदा है और शायद आपको भी इस तरह से लोन लेने में अच्छा लगेगा, क्योंकि ये लोन आप सिर्फ़ कुछ मिनटों में ले सकते है, इसके लिए आपको कोई भी भुगतान, गारंटी या प्रूफ देने की ज़रूरत नहीं होगी आपको सिर्फ़ कुछ आसान से स्टेप देने की ज़रूरत होगी और आप 5 लाख या उससे कई बार ज़्यादा भी लोन ले सकते है,
दोस्तों आज के इस डिजिटल दौर में अब बैंक से लोन लेने के लिए आप प्री – अप्रूव्ड ऑफर अपना चेक कर सकते है, जी हाँ अगर आपका खाता किसी प्राइवेट संस्था में है और आप उस खाते ओ अच्छे से इस्तेमाल कर रहे है उस खाते में कैश भी रखते है तो बैंक उसे देखते हुए आपको आपके खाते में प्री – अप्रूव्ड लोन ऑफर देती है, जिसे आप सिर्फ़ कुछ स्टेप पर आसानी से ले सकते है,
इस लोन को लेने के लिए आपको कही भी जाने की कोई फिजिकल वेरिफिकेशन तक की भी ज़रूरत नहीं होगी सिर्फ़ कुछ आसान सा स्टेप और लोन सीधा आपके खाते में आ जाएगा,
दोस्तों ये है वो 6 तरीक़े जिनकी मदद से आप बैंक से लोन आसानी से ले सकते है, उम्मीद है आपको अब पता होगा की बैंक से लोन कैसे मिलेगा,
बैंक से लोन के लिए योग्यता
- आप भारतीय नागरिक होने चाहिए
- उम्र 21 से 59 तक होना चाहिए
- आपका क्रेडिट स्कोर ठीक होना चाहिए
- आपके पास मंथली आय का ज़रिया होना ज़रूरी है
- आपका खाता उसी बैंक में होना चाहिए और उस खाते में हमेशा आप एक अच्छी रखते हो क्योंकि उसी के आधार पर आपको ये लोन मिलने वाला है
- आपका पुराना लोन समय पर होना चाहिए
- ज़्यादा लोन enquiry नहीं होना चाहिए
बैंक से लोन के लिए डॉक्युमेंट्स
दोस्तों वैसे नॉर्मली आपको किसी भी तरह के डॉक्युमेंट्स की तत्काल ज़रूरत नहीं होती यहाँ बैंक से लोन को लेने के लिए, क्योंकि जब आप अपना खाता यहाँ लेते है तभी आपने पूरी डॉक्युमेंट्स के साथ केवाईसी की हुई होती है,
बैंक से लोन कैसे ले (प्री-अप्रूव्ड)
दोस्तों अगर आप भी बैंक से लोन मेरी तरह प्री अप्रूव्ड लेने की सोच रहे है तो आपको सबसे पहले अपने इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करके ये देखना होगा की आपके बैंक ने आपको कोई प्री अप्रूव्ड लोन ऑफर दिया है या नहीं,
अगर आपको बैंक से लोन का ऑफर है तो आपको यहाँ लोन आसानी से मिल जाएगा बिना किसी भागदौड़ के सिर्फ़ कुछ ही आसान से स्टेप के ऊपर, इस लोन को लेने के लिए आपको किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क देने की ज़रूरत नहीं होगी, सिर्फ़ कुछ आसान सा स्टेप और लोन सीधा आपके खाते में आपको मिल जाएगा,
बैंक से लोन कैसे मिलेगा (समीक्षा)
दोस्तों कुछ इस तरह से अब आप इस डिजिटल जमाने में बैंक से लोन ले सकते है, अब बैंक भी आपको लोन देने के लिए सिर्फ़ आपके इनकम प्रूफ को नहीं देखता, बैंक अपने सभी ग्राहक को आसानी से लोन दे देता है सिर्फ़ उनके उस अकाउंट को इस्तेमाल करने को देखते हुए, लेकिन हा ध्यान रखे की आपको लोन यहाँ एकदम से बड़ा नहीं मिलता,
जितना लोन ऑफर आपको यहाँ मिल रहा है उतना तक का लोन आप यहाँ ले सकते है अपनी सुविधा के आधार पर अगर आप योग्य है, उम्मीद है आपको इस जानकारी से ज़रूर मदद मिलेगा, आपके क़ीमती समय के लिए दिल से धन्यवाद – आपका दिन हमेशा शुभ रहे !
बैंक से लोन कैसे मिलेगा FAQ
दोस्तों बैंक से लोन कैसे मिलेगा आपके द्वारा पूछे जाने वाले कई सवाल है आइये उन्हें विस्तार से समझते है, जिससे आपको यहाँ लोन लेने में मदद मिलेगी,
Q – बैंक से लोन कैसे मिलेगा ?
Ans – अगर आपको बैंक से प्री अप्रूव्ड बैंक से लोन का ऑफर आया हुआ है तो आप ये वाला लोन ले सकते है सिर्फ़ 30 सेकंड में
Q – बैंक से लोन ये सुरक्षित है ?
Ans – जी हाँ क्योकि आप बैंक से ही लोन ले रहे है 😀
Q – यहाँ बैंक से लोन कौन कौन ले सकता है ?
Ans – दोस्तों जिसे भी बैंक से लोन के लिए प्री अप्रूव्ड लोन ऑफर मिला हुआ है वो यहाँ लोन ले सकता है
Q – यहाँ बैंक से लोन किस किस तरह के मिलते है ?
Ans – यहाँ बैंक से लोन आपको कार ख़रीदने के लिए मिल सकता है, पर्सनल लोन, प्रोडक्ट ख़रीदने के लिए और क्रेडिट कार्ड के लिए भी आपको ऑफ़र मिल जाता है,
Q – दोस्तों यहाँ बैंक से लोन के लिए आपको किसी भी तरह का भुगतान करने की ज़रूरत होगी लोन से पहले ?
Ans – जी नहीं यहाँ आपको बैंक से लोन लेने के लिए किसी भी तरह का अतिरिक्त भुगतान करने की ज़रूरत नहीं होगी जैसे की जॉइनिंग फ़ीस, सालाना फ़ीस या किसी भी तरह का भुगतान लोन से पहले,











