डेबिट कार्ड ईएमआई कैसे करे जी हां आज अगर आप चाहे तो अपने डेबिट कार्ड से भी आसान किस्तों में कोई भी सामान खरीद सकते है तो आइये इस पोस्ट में जाने डेबिट कार्ड ईएमआई कैसे करे,
अगर आपको कोई भी product क़िस्त के ऊपर खरीदना है तो उसके लिए बहुत से विकल्प मौजूद है लेकिन हाल ही कुछ बैंको ने आसान किस्तों पर डेबिट कार्ड ईएमआई देने का निर्णय लिया है
अगर आप डेबिट कार्ड ईएमआई पर कोई प्रोडक्ट खरीदना चाहते है तो आपको पहले ये सुनिश्चित जरुर कर लेना होगा की आप eligible है या नहीं,
डेबिट कार्ड ईएमआई कैसे करे
आइये सबसे पहले जाने डेबिट कार्ड ईएमआई कैसे करे, अभी आपके पास online product buy करने के लिए ये विकल्प मौजूद है, इसके लिए आपको Flipkart या Amazon पर product choose करना होगा,
product खरीदते समय आपको ये भी देख लेना है की उस product पर Easy instalment का विकल्प मौजूद है या नहीं, विकल्प है तो आप product खरीदते समय payment के option में जा कर easy instalment चुने,
यहाँ आपको अब डेबिट कार्ड ईएमआई का विकल्प चुनना होगा, आइये निचे विस्तार से देखे,
डेबिट कार्ड ईएमआई क्या है
सबसे पहले आइये जानते है की डेबिट कार्ड ईएमआई क्या है, दोस्तों आप Credit card या Consumer durable loan लेते है उसी तरह से आपको Debit card emi मिलता है,
डेबिट कार्ड ईएमआई में लेते वक़्त आपको अपना Debit card number डालना होता है साथ में auto debit के लिए आधार otp या atm पिन से verify करना होता है,
आपके द्वारा ख़रीदे हुए product के loan की emi एक सुनिचित तारीख में बैंक द्वारा काट ली जाती है,
डेबिट कार्ड ईएमआई के लिए eligibility क्या है
आपको डेबिट कार्ड ईएमआई लेने से पहले ये देखना होगा की आप eligible है या नहीं
- Good CIBIL score
- इन बैंक में खाता होना चाहिए ( Axis, HDFC, Kotak और Federal bank)
- product कम से कम 5000 रुपये से ऊपर का होना चाहिए
- आपके खाते में ये offer होना चाहिए
- Debit card होना चाहिए
डेबिट कार्ड ईएमआई कैसे चेक करे
अगर आप डेबिट कार्ड ईएमआई लेना चाहते है अगर आप eligible है तो सबसे पहले चेक कर ले की क्या आपके खाते में ये offer मौजूद है या नहीं,
डेबिट कार्ड ईएमआई चेक करने के लिए आपको खाते में जुड़े मोबाइल नंबर से DCEMI लिखकर 57575 पर भेजे, अगर आप eligible होंगे तो आपको approval का message मिल जायेगा और limit भी दिखाई देगी
फ्लिप्कार्ट से डेबिट कार्ड ईएमआई कैसे ले
अगर आप फ्लिप्कार्ट से डेबिट कार्ड ईएमआई लेना चाहते है तो ये आसान से process follow करे
- फ्लिप्कार्ट ऐप या वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर से login करे
- वह प्रोडक्ट चुने जिसे आप डेबिट कार्ड ईएमआई पर खरीदना चाहते है ( ये सुनिश्चित जरुर कर ले की उस product के लिए easy instalment में Debit card emi है या नहीं )
- प्रोडक्ट को चुनने के बाद उसे चेकआउट करे
- अब payment option में easy instalment चुने
- Debit card emi चुने और अपने कार्ड का detail डाले
- बैंक OTP के जरिये confirm करे,
- अब आपने अपना मनपसंद product खरीद लिया है कुछ ही दिनों में product आपके address पर भेज दिया जाता है, और emi आपके खाते से हर महीने की 7 तारीख तक काट लिया जाता है
डेबिट कार्ड ईएमआई पर किया ब्याज लगता है
दोस्तों डेबिट कार्ड ईएमआई से product खरीदने पर कई बार आपको No Cost emi का option मिल जाता है लेकिन ज्यादर आपको लगभग 14& तक डेबिट कार्ड ईएमआई का ब्याज देना होता है
ये बैंको के अपने ब्याज के policy पर निर्धारित भी करता है ऊपर और निचे भी हो सकता है
डेबिट कार्ड ईएमआई के फायदे
- आपको loan लेने की जरुरत नहीं पड़ती
- किसी भी गारंटी की जरुरत नहीं
- खाते में न्यूनतम राशि मेंटन नहीं करना पड़ता
- आसान किस्तों में भुगतान की जा सकती है
- समय पर भुगतान करने से CIBIL score में बढ़ोतरी होती है
डेबिट कार्ड ईएमआई के नुकसान
- समय पर भुगतान ना करने पर CIBIL low होता है loan मिलने में मुश्किल होती है
- जरुरत से ज्यादा खरीदारी हो जाती है
- मासिक क़िस्त देने का टेंशन
- क़िस्त bounce होने पर बैंक अतिरिक्त शुल्क लेती है
डेबिट कार्ड ईएमआई को कैसे बंद करे
दोस्तों अगर आपने कोई product डेबिट कार्ड ईएमआई पर खरीदी है तो आप उसे बंद भी करा सकते है, लेकिन उसके लिए आपको loan की राशी जमा करनी पड़ती है,
डेबिट कार्ड ईएमआई बन्द करने के लिए आपको उस bank के customer care number पर call करना पड़ता है इसके बाद आपको अधिकारी आपको खाते में जुड़े मोबाइल नम्बर से sms करने के लिए कहता है
डेबिट कार्ड ईएमआई कितने दिनों तक ले सकते है
आपको डेबिट कार्ड ईएमआई के किस्तों का भुगतान करने के लिए 3 महीने से लेकर 12 महीनो तक का समय मिलता है लेकिन समय सीमा के बढ़ने से ब्याज में भी थोड़ी बढ़ोतरी देखने के लिए मिलेगी !
डेबिट कार्ड ईएमआई समीक्षा (Review)
अगर आपको अगर प्रोडक्ट की ख़रीदारी करनी है लेकिन आपके पास कोई क्रेडिट कार्ड नहीं है तो आप यहाँ डेबिट कार्ड ईएमआई की मदद से ले सकते है, अगर आप योग्य होंगे यहाँ लोन के लिए तो आपको बहुत ही आसानी से यहाँ लोन मिल जाएगा, आज इस post में हमने जाना डेबिट कार्ड ईएमआई कैसे करे इसके बारे में, साथ ही इससे जुडी कई और जरुरी जानकारी हमने पढ़ी, उम्मीद है post आपको पसंद आया होगा
कृपया post को share और like जरुर करे, साथ ही इसी तरह की जानकारी के लिए ब्लॉग को मुफ्त में subscribe करे, आपके कीमती समय से लिए धन्यवाद !!
डेबिट कार्ड ईएमआई FAQ
(1) – डेबिट कार्ड ईएमआई क्या सभी को मिल सकता है ?
Ans – जी हा लगभग सभी को मिल जाता है अगर आप लोन के लिए योग्य है, आप ऊपर की लाइनो में योग्यता देख सकते है
(2) – कौन कौन से डेबिट कार्ड से डेबिट कार्ड ईएमआई ले सकते है
Ans – अभी तक लगभग 4 कार्ड में ये Option उपलब्ध है जैसे की Axis Bank, HDFC Bank, SBI, Kotak और Federal bank
(3) – डेबिट कार्ड ईएमआई से क्या सेविंग अकाउंट का बैलेंस ब्लॉक हो जाता है ?
Ans – जी नहीं, आपके खाते में जितना बैलेंस है आप उसे भी इस्तेमाल कर सकते है,
(4) – क्या यहाँ डेबिट कार्ड ईएमआई के लिए अतिरिक्त भुगतान की ज़रूरत होती है ?
Ans – जी नहीं यहाँ आपको डेबिट कार्ड ईएमआई के लिए किसी भी तरह का अतिरिक्त भुगतान देने की ज़रूरत नहीं होगी











